12.10 स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
चम्पावत(
थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने एक युवक को 12.10 ग्राम स्मैक साथ गिरफ्तार किया है। जनपद चम्पावत पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि पुलिस और एसओजी टीम ने डिग्री कॉलेज के पास रायनगर चौड़ी तिराहे पर विजय राय (28) निवासी रायनगर चौड़ी के कब्जे से 12.10 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया। आरोपित खिलाफ धारा 8/18/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया आरोपित नानकमत्ता से स्मैक लाकर क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेच रहा था। मामले कि विवेचना एसआई हेमंत कठैत कर रहे हैं। पुलिस टीम में एसओ मनीष खत्री के साथ एसओजी प्रभारी सुरेन्द्र खड़ायत, एसआई हरीश प्रसाद, ललित पांडेय, अशोक वर्मा, मदन नाथ शामिल रहे।
