विद्यालय प्रशासन ने पुलिस से मांग सहयोग


चम्पावत

 चम्पावत के अटल उत्कृष्ट जीआईसी में छठी से 12वीं तक के कई बच्चे स्कूल से गायब रहे रह हैं। छात्रों की हरकतों से परेशान विद्यालय प्रशासन ने पुलिस से मदद मांगी है। यह बच्चे सीमांत के दूरस्थ इलाकों से आकर मुख्यालय में कमरा लेकर रहते हैं। स्कूल के 50 से 60 छात्रों के नशे और जुआ जैसी गलत हरकतों में संलिप्त होने का अंदेशा है। ऐसे में पुलिस ने पेट्रोलिंग के लिए कहा गया है। लिखित में पत्र भी भेजा जाएगा। इन छात्रों की हरकतों से पूरा स्कूल प्रभावित हो रहा है। – उमेद सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य, जीआईसी चम्पावत(आरएनएस)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *