पेट्रोल-डीजल सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी

रुड़की। इंडियन ऑयल और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के तेल डिपो में अनुबंध पर चलने वाली गाड़ियों के मालिकों का आरोप है कि डिपो स्तर से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। टैंकर मालिकों का कहना है कि अगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो चक्का जाम कर हड़ताल शुरू कर देंगे। लंढौरा के थिथौला में इंडियन ऑयल और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के डिपो हैं। दोनों डिपो में कई गाड़ियां अनुबंध पर चलती हैं। दोनों डिपो से पूरे गढ़वाल मंडल में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की सप्लाई होती है। गाड़ी मालिकों और यूनियन अध्यक्ष का कहना है कि दोनों डिपो की ओर से पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।निजी पार्किंग में कोई भी गाड़ियों में लगे लॉक में छेड़खानी कर देता है। ऐसा होने पर डिपो के अधिकारी टेंडर निरस्त कर गाड़ी को ब्लैक लिस्ट कर देते हैं। ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष मोहम्मद आदिल का कहना है कि पेट्रोलियम मंत्री, पुलिस महानिरीक्षक, डीएम, एसएसपी को इस संबंध में पत्र दिया गया है। अगर गाड़ी मालिकों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो चक्का जाम कर सप्लाई बंद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *