यातायात नियमों के उल्लंघन पर तीन पर कार्रवाई
अल्मोड़ा। मोटर दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। द्वाराहाट पुलिस ने क्षेत्र चेकिंग अभियान के दौरान तीन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया। मौके पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। साथ ही 2500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।
