वर्ल्ड रिकार्ड बनाने पर दिव्यांग को किया सम्मानित

रुड़की

3000 किलोमीटर की मैनुअल कार रेसिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान पाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल कराने वाले लक्सर के दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय को जिलाधिकारी ने शनिवार को हरिद्वार कलेक्ट्रेट बुलाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व हरिद्वार के उप जिलाधिकारी द्वारा भी दिग्विजय को सम्मानित किया गया।
पिछले साल दिसंबर में इन कारनेशन स्पोर्ट्स की तरफ से गुम्बल इंडिया 2020 कार रैली का आयोजन किया गया था। लक्सर के दाबकी गांव निवासी दिव्यांग खिलाड़ी दिग्विजय सिंह ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने कन्याकुमारी से शुरू करके आगरा तक नॉनस्टॉप 300 किलोमीटर कार चलाकर पहला स्थान प्राप्त किया था। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि दोनों पैरों से 100 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद दिग्विजय ने पैरों से कंट्रोल होने वाली कार चलाकर रेस जीती थी। उनकी इस उपलब्धि को पहले इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के बाद वर्ल्ड रिकार्ड में भी शामिल किया गया था। दिग्विजय का नाम वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होने की जानकारी मिलने पर शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा उसे कलेक्ट्रेट में बुलाया गया। वहां खुद जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने दिग्विजय को सम्मानित किया। उनसे पहले एसडीएम हरिद्वार पूरण सिंह राणा ने भी दिग्विजय को सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों ने भविष्य में और बेहतर करके देश का नाम रोशन करने के लिए दिग्विजय को हरसंभव सहायता मुहैया कराने का भरोसा भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *