बीबीएन में गणेश चतुर्थी की धूम 

सोलन :
गणेश चतुर्थी का पावन अवसर की शुक्रवार को पूरे बीबीएन में धूम शुरू हो गई है। विशेष तौर पर प्रवासी लोगों में इस त्यौहार की विशेष धूम रहती है। धूम-धड़ाके व नाच गाकर मनोरंजन के साथ शोभायात्रा कर मूर्ति स्थापना की और फिर विसर्जन तक इस त्यौहार को लेकर रोजाना पूजा अर्चना व कीर्तन कार्यक्रम होंगे। झाड़माजरी स्थित बायोजेनेटिक ड्रग्स उद्योग में समिलेक्स ग्रुप ऑफ कम्पनीज द्वारा सुबह से ही चहल पहल शुरू हो गई थी। मूर्ति स्थापना होने तक कर्मचारी डटे रहे। उसके भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। अब यह 5 दिन तक कार्यक्रम चलेगा। यहां पर मुम्बई से लाखों रुपये की लागत से गणेश महाराज की मूर्ति मंगवाई गई और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की विशेष गूंज रही। जिसे ग्रुप के चैयरमेन एमबी गोयल ने अपने हाथों से लार्ड गणेशा की स्थापना करवाई। उद्योग के तमाम कर्मचारी व स्टाफ एकत्रित होगा पूजा अर्चना में जुटे। चेयरमैन एमबी गोयल ने सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी को इस त्यौहार की बधाई दी। इस अवसर पर चेयरमैन एमबी गोयल, निदेशक मुक्ता गोयल, विभोर गोयल, पीसीपी सिंह, बालमोहन शर्मा, दलीप सिंह, आनंद शर्मा, गौरव कुमार,महेश डांगे, सरोज सिंह, अरुण कुमार, पवन अत्री, जयवीर सैनी व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *