यूपीसीएल ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान


देहरादून। यूपीसीएल ने वर्ष 1962 युद्ध के शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। इसके साथ ही यूपीसीएल के 91 कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यूपीसीएल मुख्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मेरी माटी मेरा देश के तहत विशेष अतिथि के रूप में 1962 के चीन युद्ध के नायक स्वर्गीय श्याम लाल की पत्नी लक्ष्मी देवी और पुत्र सुबेदार जगमोहन को आमंत्रित किया। उनके साथ ही 2003 में कश्मीर में देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सुबेदार प्रदीप थापा की पत्नी सीमा थापा का भी सम्मान किया गया।
एमडी अनिल कुमार ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले इन वीर सपूतों के कारण ही आज हम सुरक्षित हैं। इन शहीदों की शहादत को याद रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि यूपीसीएल के कर्मचारी, इंजीनियर भी लगातार हर विषम परिस्थिति में अपना शत प्रतिशत योगदान दे रहे हैं। किसी भी आपदा की परिस्थिति में समय पर बिजली सप्लाई को सुचारु बना कर रखा जाता है। इन्हीं की बदौलत आज देश भर के ऊर्जा निगमों में यूपीसीएल को ए श्रेणी का दर्जा प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक एनके गुप्ता, अजय अग्रवाल, एमएल प्रसाद, आरजे मलिक, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *