वैचारिक नेतृत्व के लिए हमेशा याद रहेंगे अटल: राज्यलक्ष्मी शाह
देहरादून। भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पांचवी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर टिहरी सांसद राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी वैचारिक नेतृत्व के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री का भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने इस दौरान पार्टी की नींव रखने से लेकर विचारधारा आधारित संगठन की बुलंद इमारत खड़ा करने के लिए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि तीन बार पीएम और 12 बार सांसद बने वाजपेयी राजनैतिक सफलता के साथ वैचारिक नेतृत्व के लिए देश में सदैव अटल रहेंगे। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, देवेंद्र भसीन, अनिल गोयल, विश्वास डाबर, रजनी कुकरेती, विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, मधु भट्ट, राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, सुभाष बड़थ्वाल, अनूप रावत आदि मौजूद रहे।
