नील गाय की टक्कर दपंति और बच्चा घायल
रुड़की। गोकुलपुर के पास सड़क पार कर रही नीलगाय बाइक से टकरा गई। इससे बाइक सवार दंपति और उनका बच्चा घायल हो गया। राजूपुर निवासी असलम अपनी पत्नी सायरा और तीन साल की बेटी के साथ बाइक से रुड़की जा रहा था। असलम का कहना है कि गोकुलपुर के पास अचानक सड़क पर नीलगाय का झुंड आ गया और एक नील गाय बाइक से टरा गई। इससे तीनों लोग बाइक सहित सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोग उन्हें डॉक्टर के पास ले गए और परिजनों को सूचना दी। बाद में परिजन उन्हें देवबंद ले गए।
