शारदा नदी से हो रहे भू-कटाव से निजात दिलाई जाए
चम्पावत। टनकपुर के गैड़ाखाली गांव के ग्रामीणों ने शारदा नदी से हो रहे भू-कटाव से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। गुरुवार को गैड़ाखाली के ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उनकी कृषि योग्य भूमि नदी में शारदा नदी के तेज प्रवाह में बह गई है। बताया कि साल 2021 में आई आपदा में उचौलीगोठ से लेकर खेतखेड़ा, गैड़ाखाली, थ्वालखेड़ा सहित तमाम गांव की सैकड़ो बीघा कृषि योग्य भूमि नदी की भेंट चढ़ गई थी। तब से भू-कटाव का सिलसिला जारी है। बताया कि दो वर्ष बीत जाने के बाद भी भू-कटाव से निजात दिलाने को कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। ज्ञापन देने वालों में तेज सिंह खाती, चंचल सिंह खाती, गोपाल सिंह खाती, नरेंद्र सिंह, रवि सिंह बिष्ट, मोहित कनवाल, श्याम सिंह, पुष्कर सिंह, राजेश मोहन, महेश्वर दत्त आदि रहे।
