पीएलवी लोगों को करें जागरूक
चम्पावत। चम्पावत जिला न्यायालय में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी पसबोला ने कहा कि पीएलवी अपने अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें। साथ ही उन्हें कानूनी जानकारियां दें। यहां हुए प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम में सचिव ने कहा कि पीएलवी ई-ट्रू कॉपी, माड्यूल ई-सेवा केंद्र और ई-फिलिंग केंद्र के बारे में लोगों को बताएं।
