वीआईपी चौक के पास से बाइक चोरी



रुड़की। कलियर में वीआईपी चौक के पास खड़ी मोटर साइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। कलियर के बेडपुर निवासी माजिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो जुलाई की शाम को वीआईपी चौक पर मोटर साइकिल खड़ी करके पास की दुकान से किसी काम से गया था। जैसे ही वापस आया तो वहां पर उसकी बाइक नहीं थी। काफी तलाश करने पर बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *