शाह मंजर ऐजाज साबरी कुद्दूसी के सालाना उर्स का हुआ आगाज
रुड़की। कलियर दरगाह अब्दाल शाह में बुधवार को शाह मंजर ऐजाज साबरी कुद्दूसी उर्फ शिम्मी मियां के आठवें सालाना उर्स का आगाज हुआ। नमाज असर, चादर पोशी और कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। अकीदतमन्दों ने मजार शरीफ पर चादर फूल पेश की। उर्स का आगाज दरगाह साबिर के सज्जादानशीन शाह अली ऐजाज साबरी और शाह यावर अली ऐजाज साबरी की सरपरस्ती में किया गया। बुधवार शाम को दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली ऐजाज साबरी और शाह यावर अली ऐजाज साबरी अकीदतमंदों के साथ दरगाह साबिर पाक पहुंचे। उसके बाद दरगाह साबिर में चादर और फूल पेश करने बाद दरगाह अब्दाल साहब में शाह मंजर ऐजाज साबरी उर्फ शिममी मियां के मज़ार शरीफ पर चादर और अकीदत के फूल पेश किए।
