स्पेयर पार्ट्स दुकान से कर्मचारियों ने लाखों का सामान चोरी किया


देहरादून। स्पेयर पार्ट्स की दुकान से वहां काम करने वाले चार कर्मचारियों ने 17.20 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। इसका पता दुकान मालिक को उस वक्त लगा जब उन्होंने एक कर्मचारी को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर चारों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश साह ने बताया कि नवनीत कथूरिया निवासी सुभाष रोड सीएमआई चौक पर न्यू बाबा ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान पर गुलशन दो साल से, साहिल अहमद 16 महीने से, सोहेल छह माह से और हिमांशु सैनी करीब तीन साल से काम करते हैं। गत बुधवार को उन्होंने गुलशन को दुकान से सामान चोरी करते हुए देख लिया। इस पर उन्होंने गुलशन से पूछताछ की तो उसने बाकी तीनों के नाम भी बता दिए। उन्होंने स्टॉक चेक किया तो लाखों रुपये के स्पेयर पार्ट्स चोरी का पता लगा। इंस्पेक्टर साह ने बताया कि मामले में सोहेल, साहिल, गुलशन और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *