ट्रेन की चपेट में आकर रेल कर्मचारी की मौत



रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के इकबालपुर के पास संदिग्ध हालत में मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी किशन कुमार की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के परिजन और साथी कर्मचारी भी सिविल अस्पताल पहुंचे। आरोप लगाया है कि किशन कुमार को कुछ लोग परेशान कर रहे थे। अक्सर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इस कारण रेलवे कर्मचारी परेशान चल रहा था। इकबालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *