कसारदेवी और उडियारी के जंगलों में धधकी आग

अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने लग गई हैं। हवालाबाग विकासखंड के कसारदेवी और उडियारी के जंगलों में शनिवार देर शाम अचानक आग धधक गई। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह फायर सर्विस की टीम ने जंगल में फैली आग पर काबू पाया।
शनिवार देर शाम हवालाबाग विकासखंड के कसारदेवी और उडियारी के जंगल आग से धधके उठे। देखते ही देखते आग ने पूरे जंगल को अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि, धीरे-धीरे आग आबादी क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर सर्विस की टीम को दी। अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगांई के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग और हॉजरील की मदद से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *