बेहरामऊ में बीसी सखी सेंटर का हुआ शुभारंभ 

रायबरेली।
प्रदेश सरकार से चयनित बैंक करेस्पांडेंस (बीसी सखी) सेंटर का शुभारंभ ऊंचाहार ब्लाक के बेहरामऊ में किया गया । ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही लेनदेन के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी सखी का चयन प्रदेश सरकार द्वारा किया गया । पूरे टाही में सेंटर का शुभारंभ करते हुए ब्लाक प्रमुख सत्यभामा मौर्य ने कहा कि ऊंचाहार का सर्वांगीण और चहुँमुखी विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है । समाजसेविका और विधानसभा प्रत्याशी अंजली मौर्य ने कहा कि उनका परिवार दशकों से नेता नही बल्कि जनसेवक की भांति कार्य कर रहा है । उसी परम्परा को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब हमारे कंधों पर है । शुद्ध पेयजल और सुगम आवागमन की व्यवस्था हेतु पुरजोर प्रयास किया जा रहा है । क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए वह 24 घण्टे प्रयासरत रहती हैं । इस अवसर पर प्रभु महिला स्वयं सहायता समूह के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सदस्यों को सम्मानित किया गया । ब्लाक प्रमुख सत्यभामा मौर्य और समाजसेविका अंजली मौर्य ने संयुक्त रूप से गांव के कई जरूरतमंदों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया । चयनित सखी अंशुल यादव ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षा है कि अधिकतम 10 हजार रुपये तक की जमा और निकासी के लिए किसी भी जरूरतमंद को बैंक के चक्कर नही लगाना पड़े इसके लिए गांव स्तर पर ही सेंटर चलाये जा रहे हैं । कार्यक्रम का संचालन दीपक राही ने किया । कार्यक्रम की मुख्य आयोजक समूह की अध्यक्ष अंशुल यादव ने ब्लाक प्रमुख और अंजली मौर्य को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया । इस मौके पर जन सेवा केंद्र प्रभारी अक्षय प्रताप सिंह, मनोज यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अंकित मौर्य, संस्कृति यादव (कुहू), मिथिलेश यादव, कृष्णावती विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, रेनू देवी, फूलमती, शांती, सोनी पाल, रोमा पाल, वीरेंद्र यादव, तेजभान, कमल, पवन आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *