बी.ए.तृतीय अंग्रेजी साहित्य बैक पेपर परीक्षा 29 नवम्बर को

ललितपुर।

नेहरू महाविद्यालय ललितपुर के प्राचार्य डा. अवधेश कुमार अग्रवाल ने अवगत कराया है कि परीक्षा नियंत्रक बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के निर्देशानुसार बी.ए.तृतीय वर्ष बैक पेपर परीक्षा (अंग्रेजी साहित्य तृतीय प्रश्न पत्र पेपर कोड- 3130) 2021 की परीक्षा 30 अक्टूबर को सम्पन्न हुई परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। अब उक्त परीक्षा 29 नवम्बर 2021 को द्वितीय पाली 02 से 05 में सम्पन्न होगी। संबंधित छात्र-छात्रायें निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर परीक्षा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *