ज्वाइंट मजिस्टेट ने मास्क न लगाने पर एक दुकान सील की
सहारनपुर
ज्वाइंट मजिस्टेªट हिमांशु नागपाल ने सीओ गंगोह मोहम्मद रिजवान व पुलिस फोर्स के साथ बाजारों में जागरूकता व सघन मास्क चैकिंग अभियान चलाया तथा लोगों को कोविड-19 के दौर में मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बाजार में पैदल घूमकर दुकानदारों को मास्क के प्रति चेताया। इस दौरान दुकानदार द्वारा बिना मास्क के सामान बेचने पर एक दुकान को सील करा दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कोरोना काफी तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए हमें सरकार की गाइड लाईन का पालन करना अनिवार्य है।
