अखंड संजीवनी महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन

सहारनपुर

राधा विहार स्थित श्री सिद्ध पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में एक 24 घंटे का अखंड संजीवनी महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया गया जिसका आज विधि विधान तथा मंत्रोच्चारण के साथ विश्राम किया गया और करोना जैसी महामारी को खत्म करने हेतु भगवान से प्रार्थना की गई कि भगवान जल्दी इस महामारी को खत्म करें और जो पुण्य आत्मा इस धरती से चली गई है अपने चरणों में स्थान दे तथा जो लोग बीमार हैं उनको स्वस्थ रखें इस बारे में जानकारी देते हुए स्वामी कालेंद्रानंद ने बताया इस हवन का उद्देश्य भगवान से इस महामारी को जड़ से खत्म करने की प्रार्थना करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *