सीटीईटी परीक्षा में लहराया परचम


चमोली। राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के बीएड के छात्र छात्राओं ने सीटीईटी परीक्षा परिणाम में परचम लहराया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 20 अगस्त, 2023 को आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। पूरे देश में पेपर 1 तथा पेपर 2 का संयुक्त उत्तीर्ण प्रतिशत लगभग 16.80% रहा। जबकि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली के बीएड द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 42% रहा। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने समस्त प्राध्यापकों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *