चम्पावत जिले के 14 स्कूल को दिया स्वच्छता अवार्ड

चम्पावत। चम्पावत जिले के 14 स्कूलों को स्वच्छता अवार्ड दिया गया है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने विजेता स्कूलों प्रमाण पत्र दिए गए। कोरोना के दौरान बेहतरीन तैयारी, शुद्ध पेयजल और बेहतर शौचालय व्यवस्था होने पर पुरस्कार दिए गए। शुक्रवार को शिक्षा भवन सभागार में भारत सरकार की ओर से संचालित स्वच्छत विद्यालय पुरस्कार योजना का आयोजन किया गया। सीईओ जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग (समावेशित शिक्षा अंतर्गत संकेत) भाषा के तहत स्कूलों को स्वच्छता अवार्ड दिए गए। बताया कि जिले में 14 स्कूलों को पुरस्कार दिए गए। बताया कि केवि एसएसबी चम्पावत, केवि एनएचपीसी बनबसा, केवि लोहाघाट, जीयूपीएसएमजी टनकपुर, केवि बनबसा छावनी, प्रावि द्यूरी, बघेला, जीआईसी मडलक को ओवरऑल श्रेणी में पुरस्कार दिए गए। जबकि प्रावि बघेला, केवि लोहाघाट, जीजीआईसी काकड़, जीआईसी मडलक, केवि बनबसा छावनी को विभिन्न श्रेणी में स्वच्छता पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *