बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
रुड़की। नंद विहार कॉलोनी स्थित राणा स्पोर्ट्स एकेडमी में चल रहे तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल राउंड के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट आयोजकों ने बताया कि गांव सुनहरा नंद विहार कॉलोनी स्थित राणा स्पोर्ट्स एकेडमी में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया था। इस तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड राज्य सहित पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बैडमिंटन टूर्नामेंट में नॉकआउट राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल फाइनल गेम कराया गया। टूर्नामेंट में फाइनल टीम के सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ. गौरव कौशिक के द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. गौरव कौशिक ने कहा कि हमारे देश की युवा युवतियों को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। इस अवसर प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी में गरिमा, अर्जुन, यश निगम, खुशगार, विशाल अनुराग गुप्ता, रमन गोयल, रिजवान रहे। द्वितीय श्रेणी में राधिका, तायल, ध्रुव, देवांश, हिमांशु, पार्थ, गोविंद, नितिन, संजय सिंह, अनुराग नेगी आदि को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मधुलिका चौधरी ने हरिद्वार की खिलाड़ी राधिका को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इंजी. बीपी गुप्ता, संजीव कौशिक, विनायक गुप्ता,आर एल शर्मा, शिवांश कौशिक, इंजी. वरुण सिंह, सुमन कुमार आदि उपस्थित रहे।
