शांतिपुरी में हंस फांउण्डेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
रुद्रपुर। सोमवार को ग्राम शांतिपुरी नंबर एक में हंस फाउंडेशन ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा कर जरूरतमंदों का इलाज किया। प्रधान विमला जोशी ने किच्छा तहसील के विभिन्न गांवों में बीते दो वर्षों से लगातार नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप का सफल आयोजन करने पर स्वास्थ्य टीम को बधाई दी। शिविर में सभी लोगों को डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी। ग्राम प्रधान विमला जोशी व कैलाश जोशी ने हंस फाउंडेशन की टीम को आभार व्यक्त किया और होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। शिविर में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जेजे कुमार ने होली के पर्व पर ग्रामीणों को खान-पान, साफ-सफाई एवं गलत रंगों के उपयोग को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर फार्मासिस्ट भारत भूषण सिंह, भुवन चंद समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
