समिति सदस्यों को आवंटित धनराशि से चमकेंगे वार्ड : मेयर

 

ऋषिकेश। जिला योजना समिति की पहली बैठक में पार्षदों ने विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव रखे। इस दौरान मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि समिति सदस्यों को आवंटित एक करोड़ की धनराशि से वार्ड चमकेंगे। सोमवार को नगर निगम के स्वर्णजयंती सभागार में जिला योजना समिति में सदस्यों के रूप में शामिल पार्षद विकास तेवतिया और लव कांबोज की पहली बैठक में बोर्ड सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। मेयर अनिता ममगाईं की अध्यक्षता में चली बैठक में दोनों सदस्यों ने कहा कि समिति के बजट से नगर निगम क्षेत्र के विकास की नई राह खुलेगी। मेयर ने बताया कि ऋषिकेश नगर निगम बोर्ड से पार्षद विकास तेवतिया और लव कांबोज समिति सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। सरकार की ओर से दोनों सदस्यों को निगम के वार्डो के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है। इसका उपयोग सभी वार्डों में ढाई -ढाई लाख रुपये की धनराशि से विकास के कार्यों में खर्च किया जायेगा। मेयर ने बैठक में सभी पार्षदों से प्राथमिकता के आधार पर एक-एक प्रस्ताव आमंत्रित किया। बताया कि वार्डों के सौन्दर्यीकरण व नाले निर्माण के लिए सिंचाई विभाग बजट जारी करेगा। यदि किसी पार्षद को अपने क्षेत्र में बस स्टॉपेज का निर्माण कराना है तो पर्यटन विभाग इसमें सहयोग करेगा। मौके पर विपिन पंत, शिव कुमार गौतम, विजय बडोनी, सुंदरी कंडवाल, राधा रमोला, मनीष बनवाल, रीना शर्मा, जगत सिंह नेगी, सोनू प्रभाकर, लक्ष्मी रावत, मीनाक्षी बिरला, रूपा देवी, उमा राणा, बीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोगा, देवेंद्र प्रजापति, जयेश राणा, भगवान सिंह पवार, गौरव कौशिक, चेतन चौहान, विजय लक्ष्मी शर्मा, पुष्पा मिश्रा, राजेश दिवाकर, शकुंतला शर्मा, गौरव कौशिक, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *