योगनगरी रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया
ऋषिकेश। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) मुरादाबाद के साथ मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी ) के सदस्यों ने गुरुवार को योगनगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही स्टेशन अधीक्षक से रेल सेवाओं के संचालन की जानकारी ली।
गुरुवार दोपहर समिति के 16 सदस्यों ने वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह के साथ मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्यों ने योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने समिति सदस्यों को चारधाम परियोजना से संबंधित चल रहे कार्य से भी अवगत कराया। मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सुधीर कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) परितोष गौतम, मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंजू सिंह, सीएमआई बीएस रावत, स्टेशन अधीक्षक जीएस परिहार आदि मौजूद रहे।
