गन्ना कोल्हू पर जीआरपी ने किया सत्यापन
रुड़की। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए जीआरपी की ओर से गन्ना कोल्हू के करीब सौ मजदूरों का सत्यापन किया गया। मालिकों को निर्देश दिए कि वह अपने यहां काम करने वाले मजदूरों के सत्यापन जरूर कराएं। सत्यापन के दौरान गौरा शक्ति ऐप और उत्तराखंड पुलिस ऐप के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। जिन मजदूरों के पास एंड्रॉयड फोन मिले, उनमें एप्लीकेशन इंस्टॉल कराई गई और उसको इस्तेमाल करने के तौर तरीके बताए गए। इकबालपुर रेलवे स्टेशन से होकर 30 से अधिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है। सर्द मौसम में ट्रेनों की गति भी धीमी हो गई है। ऐसे में स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ने की आशंका बनी रहती है। वहीं ट्रेनों में लूट और चोरी की घटनाएं भी होती है। इन घटनाओं को रोकने के लिए गन्ना कोल्हू के मजदूरों को खंगाला गया। अक्सर इन घटनाओं में कई गन्ना कोल्हू के मजदूरों के शामिल होने के बाद सामने आती रही है।
