मंगलौर परियोजना की ले आउट को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट में परखा

रुड़की। आवासीय स्थल परियोजना का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया। जहां ले आउट को देखा गया। एचआरडीए के विभागीय कर्मचारियों को जल्द डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। एक निजी प्लॉटिंग का भी इस दौरान निरीक्षण किया गया। जहां सूचना मिली थी कि बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग की तैयारी चल रही है। वही मंगलौर से पंतजलि क्षेत्र के अवैध निर्माणों को सील करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। मंगलौर के आसफनगर में करीब चार हेक्टेयर भूमि पर प्लॉटिंग करने को लेकर प्रस्ताव बनाया गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर परियोजना के मुताबिक वहां प्लॉट तैयार होने है। जिसके बाद लॉटरी सिस्टम से वहां के प्लॉट आम लोगों तक उपलब्ध कराने की योजना है। बुधवार को संयुक्त सचिव और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने टीम के साथ लेआउट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जल्द डीपीआर तैयार कर रिपोर्ट सौंपने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर मंगलौर क्षेत्र के टेक वर्ल्ड स्थल का निरीक्षण किया गया। जहां अवैध निर्माण और प्लॉटिंग कार्य होने की सूचना विभाग के पास पहुंच रही थी। इस बीच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मंगलौर से पतंजलि तक होने वाले निर्माण कार्यों की जांच करने के लिए कहा है। कहा कि यदि निर्माण कार्य बिना मानचित्र के हो रहे हैं तो उन्हें तुरंत सील किया जाए। सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया कि आसफनगर में करीब चार हेक्टेयर में प्लॉटिंग की परियोजना है। जिसके ले आउट का जेएम ने निरीक्षण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *