जिपं अध्यक्ष ने किया केदारनाथ पैदल मार्ग का निरीक्षण

 

रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने जिला पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर केदारनाथ पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने घोडे-खच्चर मालिकों को निर्गत लाइसेंस की चेंकिग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अध्यक्ष ने अपर मुख्य अधिकारी को पैदल मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चलाकर निधार्रित शुल्क से अधिक शुल्क वसूलने एवं बिना लाइसेंस के चलने वाले घोड़ा खच्चर मालिकों /हाकरों, डंडी-कंडी संचालकों का चालान करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने जिला पंचायत के अधिकारियों के से साथ केदारनाथ पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। तथा घोड़ा-खच्चर मालिक एवं डंडी कंडी मालिकों द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली शिकायत को निरीक्षण किया। साथ ही यात्रियों से इस बारे में जानकारियां भी ली। साथ ही जिला पंचायत की ओर से जारी घोड़ा खच्चरों के लाइसेंस भी चेक किए। पैदल मार्ग पर सफाई व्यवस्था के कार्यों से असन्तुष्ट होकर अध्यक्ष ने सुलभ शौचालय के प्रबन्धक से दूरभाष वार्ता कर प्रत्येक 2 किमी पर शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही पैदल मार्ग पर प्लास्टिक, कूडे के निस्तारण करने को भी कहा। ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो सके। रामबाड़ा स्थित निर्माणाधीन पुलिया का तीन दिन में निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता अमित मंमगाई, टैक्स कलैक्टर दिनेश नेगी समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *