डीपीएस दौलतपुर में यशश्वी और पलक त्रिपाठी बने टॉपर
हरिद्वार। डीपीएस दौलतपुर प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि सीबीएसई इंटर की बोर्ड परीक्षा में छात्रा यशस्वी ने 97 प्रतिशत अंक, सृष्टि काशीवाल ने 96.2 प्रतिशत तथा लक्षित कुमार ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय टॉप किया। वहीं ऐश्वर्य बोहरा, आदर्श धेया, यशस्वी सिंह ने अंग्रेजी में शत प्रतिशत अंक तथा वारुणी गौतम और सृष्टि कासीवाल ने अर्थशास्त्र में शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में पलक त्रिपाठी ने 95.4 प्रतिशत अंक, निखिल प्रजापति ने 95.2 प्रतिशत तथा अनुराधा सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रोवाइस चैयरमैन विकास गोयल, प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों ने उत्तीर्ण सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
