संत समाज ने दी दिवंगत आशा वालिया को श्रद्धांजलि


हरिद्वार। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया की धर्मपत्नी आशा वालिया के निधन पर संत समाज ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। मां गंगा से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि दिवंगत आशा वालिया अत्यंत धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। संत समाज के प्रति उनमें अनुपम श्रद्धा भाव था। भगवती गंगा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। कालका पीठाधीश्वर श्रीमहंत सुरेंद्रनाथ अवधूत, जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी, अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत राजेन्द्रदास, आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी आदियोगी, स्वामी प्रबोधानंद गिरी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *