फायरिंग मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज


रुड़की

 फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक नितिन बिष्ट को मामले की जांच सौंपी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली को केल्हनपुर निवासी इस्लाम ने तहरीर देकर बताया कि पांच नवंबर को गांव में बारात आई थी। जहां पर छोटा पुत्र यामीन निवासी गांव बहादरपुर खादर कोतवाली लक्सर के साथ भाई की कहासुनी हो गई थी। लोगों ने उस वक्त मामला शांत कर दिया था। बीती 14 नवंबर को शाम के वक्त भाई सलमान, जीशान और फरमान के साथ सती मोहल्ले के होटल में खाना खाने आया था। जहां पर छोटा अपने साथियों के साथ पहुंचा और भाई के अपहरण का प्रयास किया था। विरोध पर भाई समेत तीनों दोस्तों को छोटा पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा था। शोर शराबा होने पर राहगीरों ने किसी तरह से भाई की हमलावरों से जान बचाई थी। लेकिन उस वक्त हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया था। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी थी। लेकिन मारपीट में भाई सलमान और फरमान को काफी चोटें लगी थी। वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि छोटा पुत्र यामीन, शाहद पुत्र सुल्तान, अमन पुत्र आजाद, अली खान पुत्र रियाज, वसीद पुत्र जमील, अनीस पुत्र इदरीश और सुभान पुत्र शमशाद निवासी गांव बहादुरपुर खादर कोतवाली लक्सर के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *