खेल महाकुंभ में विजयी खिलाड़ी सम्मानित
रुड़की
खेल महाकुंभ के तहत नारसन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राजा महेंद्र प्रताप सिंह पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 मुकाबला हुआ। वॉलीबॉल में लिब्बरहेड़ी की टीम ने झबीरन की टीम को हराकर जीत हासिल की। लड़कियों की गोला फेंक प्रतियोगिता में काजल, प्राची और दीपांशी क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में विशु प्रथम, देव चौधरी द्वितीय, अर्पण लोहान तीसरे स्थान पर रहे।
