छठ हमें प्रकृति से जुड़े रहने की सीख देता है
रुड़की
सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा पर लोगों ने बैंड बाजा के साथ सोलानी नदी के किनारे सूर्य की उपासना करते हुए पूजा अर्चना की। छठ मैया से सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान नदी में लोगों की भीड़ लगी रही। पूजा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध राकेश मौके पर पहुंचे और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह नदियों की पवित्रता, सूर्य की दिव्यता, अर्घ्य में समर्पित खाद्यान्न की सात्विकता का पर्व है।
