छह लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा


रुड़की

 ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी के दौरान छह लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। अवर अभियंता अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नई मंडी शिव चौक निवासी नीटू सिंह, धीर सिंह, ग्राम पांवटी निवासी एहसान, इसरार अहमद, ग्राम खजुरी निवासी नजीर अहमद, जमशेद बिजली लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *