हाईवे पर दुर्घटना संभावित स्थान चिह्नित किए


रुड़की

  नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को परिवहन विभाग और यातायात प्रशासन ने बॉर्डर से हाईवे पर दुर्घटना संभावित जगहों को चिन्हित किया। नेशनल हाईवे पर लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है। सर्दी के मौसम में दुर्घटनाएं और अधिक बढ़ जाती हैं। दुर्घटनाओं का ग्राफ कम करने के लिए परिवहन विभाग और यातायात प्रशासन की संयुक्त टीम ने नारसन बॉर्डर से लेकर हाईवे का निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित स्थान चिह्नित किए। एनएचएआई कर्मचारियों को इस बाबत निर्देश दिए गए। इस दौरान परिवहन विभाग के उपायुक्त राजीव मेहरा, एसपी ट्रैफिक अजय गणपति, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रुड़की अखिलेश कुमार, नारसन चौकी इंचार्ज नवीन चौहान, पंकज, अरविंद कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *