सरकारी स्कूल से चोरी में दो गिरफ्तार

रुड़की

बीती रात दो युवकों ने खड़ंजा के सरकारी प्राथमिक स्कूल की रसोई से गैस का सिलेंडर व करीब 30 किलो चावल का बोरा चुरा लिया। सुबह प्रधानाध्यापक नसरुद्दीन की तहरीर पर मुकदमा लिखने के बाद लक्सर के एसआई दीपक चौधरी, सिपाही अरविंद चंदेल व नरेश सिंह की टीम ने छानबीन कर चोरी करने वाले खड़ंजा के ही विजय व ललित को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का सिलेंडर, चावल व दो चाकू भी बरामद हुए हैं। पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *