सड़क पर डामर नहीं किया तो नहीं करेंगे मतदान 

चम्पावत

बाराकोट के बर्दाखान-बिसराड़ी सड़क मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। उन्होंने संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर समय रहते सड़क की हालत ठीक नहीं हुई तो वह लोस चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। शुक्रवार को ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली और ग्राम प्रधान निर्मल नाथ के नेतृत्व लोगों ने प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि 2005 में लोनिवि ने बदार्खान से बिसराड़ी तक साढ़े पांच किमी सड़क काटी। 19 साल बीतने के बाद भी सड़क में दोबारा डामरीकरण नहीं हुआ। जबकि कई सालों से सड़क बुरे हालात में है। बदहाल सड़क पर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

गड्ढे होने के कारण वाहनों के इंजन जमीन से लगकर टूट रहा है। कहा कि डीएम और मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद भी अफसर नहीं सुन रहे। उन्होंने तय किया कि अगर लोस चुनाव से पहले डामरीकरण नहीं होता है तो गांव के लोग चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। लोनिवि के एई राजेंद्र गिरी ने बताया कि सड़क पर डामरीकरण का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। यहां कैलाश सिंह, रंजीत सिंह, पवन कुमार, रोहित सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *