एनएसएस स्वयंसेवियों ने जाना कृषि का महत्व  

चम्पावत

कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट में राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हो गया है। शिविर में कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों ने स्वयंसेवकों को आधुनिक कृषि के महत्व को बताया। शुक्रवार को राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. दीपाली तिवारी ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. सचिन पंत, डॉ. रजनी पंत और फकीर चंद रहे। यहां सोनू कुमार, डीके शर्मा, प्रमोद कुमार, अनिल रौतेला, वसीम अहमद, दीपक भट्ट, राजेंद्र नाथ, संदीप मेहता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *