जसपुर में 14 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट का केस
काशीपुर
पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ बलवा कर मारपीट करने का केस दर्ज किया है। मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी प्रेम कुमार ने आरोप लगाया कि 28 फरवरी को उसके मोहल्ले के शीतल जोशी, सतपाल जोशी, वंदना जोशी, अभय, अभिनवने 6 बजे उसकी पत्नी के साथ मारपीट की।
इसके बाद मोहल्ले के अंकित, कंचन दत्त, अभिषेक उर्फ केकड़ा, संस्कार, विनीत उर्फ चुल्लू, कांदू, संजय, रोहित उर्फ़ चनकुआ, शुभम 7 अन्य लोगों ने एक राय होकर तलवार, लाठी डंडे, ईटों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके घर के दरवाजे तोड़ दिए।आरोपी धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
