एसडीएम ने किया बाढ़ चौकियों का निरीक्षण
रुड़की
बृजेश कुमार तिवारी ने तीनों बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। जिसमें तेलपुरा, बुग्गावाला व छांगामजरी बाढ़ चौकियों पर सभी कर्मचारी मौजूद मिले। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए बताया कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें। बाढ़ चौकियों पर सभी उपकरण तैयार रखे जाएं। फिलहाल भगवानपुर क्षेत्र में किसी भी सहायक नदी में पानी ज्यादा नहीं है। उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से कभी भी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। सभी कर्मचारी अपनी अपनी बाढ़ चौकी पर सतर्कता रखते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। यदि कोई भी कर्मचारी कहीं पर भी लापरवाही करता पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 17 अक्तूबर से लगातार बारिश होने के कारण क्षेत्र में भारी मात्रा में नदियों में पानी आने की संभावनाएं बनी है। जिसको लेकर शासन प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
