दुष्कर्म मामले में फर आरोपी गिरफ्तार

रुड़की

दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। एक सप्ताह पूर्व एक विवाहिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर अपनी पुत्री के साथ दुराचार किये जाने व अन्य चार लोगों को नामजद हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने फरार चल रहे दुराचार के आरोपी जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया। भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही कोर्ट में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *