अमर प्रताप बने भाकियू युवा विंग के प्रदेश सचिव

रुड़की

सिमली मोहल्ला निवासी अमर प्रताप सिंह को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के युवा विंग में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को लक्सर कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी नीलू की मौजूदगी में युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह ने उन्हें पदाधिकारी नामित करने की घोषणा की। अमर प्रताप ने किसानों के हित की लड़ाई को प्रमुखता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बाद में सुधांशु सीटू, राजकुमार, नरेंद्र सिंह, कमल, गुफरान, अकील अहमद, सोनू, नरेश, रहीस, सलीम, निहाल सिंह, रोशन, देवेन्द्र सिंह, पुनीत कुमार आदि ने अमर प्रताप को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *