पुलिस ने पांच जेबकतरों को किया गिरफ्तार

रुड़की। पुलिस ने पीपल चौक के पास से पांच जेबकतरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से जेब काटने वाले ब्लेड, कटर और 3 हजार की नगदी बरामद की। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कलियर एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि जुमेरात के पर्व पर ज्यादा भीड़भाड़ होने के कारण शरारती तत्वों द्वारा जायरीनों के पर्स और मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर अंकुश लगाने के लिए एसआई आमिर खान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। एसआई आमिर खान टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी की पीपल चौक पर जेठ की जुमेरात होने के कारण भीड़भाड़ का फायदा उठाकर कुछ संदिग्ध लोग जायरीनों की जेब और समान पर हाथ साफ कर रहे हैं। सूचना मिलने पर एसआई आमिर खान टीम के साथ पीपल चौक पर पहुंचे और पांच संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने और पूछताछ करने पर उनके पास से ब्लेड, कटर, चाबियां और करीब 3 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी मुजीब निवासी खेलड़ी भगवानपुर, रहमान निवासी सपना सिनेमा रुड़की, आजम निवासी हबीबगढ़ सहारनपुर यूपी, सलमान निवासी थानाभवन शामली यूपी और मुतासिर निवासी सिसवा सीतामढ़ी बिहार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *