खेत से कृषि यंत्र चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
रुड़की। खेत से कृषि यंत्र चोरी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चुराया गया सामान भी बरामद कर लिया।
मोहल्ला खालसा निवासी अजीत कुमार ने बताया कि उसने अपना एक कृषि यंत्र खेत में छोड़ दिया था। बाद में उसे पता चला कि एक युवक उसे चुरा कर ले गया है। उसने युवक छोटू से पूछताछ की तो युवक ने यंत्र देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चुराया गया कृषि यंत्र बरामद कर लिया गया।
