सुअर से संघर्ष में मादा गुलदार की मौत

पिथौरागढ़। क्षेत्र के टुंडा चौड़ा गांव में सुअर से संघर्ष में गुलदार की मौत हो गई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को जलाकर नष्ट किया। टुंडा चौड़ा गांव में ग्रामीणों ने गांव के नजदीक शनिवार सुबह गुलदार का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लिया और पशु चिकित्सक डॉ. नवीन आर्या व मंजू असवाल ने मृतक गुलदार का पोस्टमार्टम किया। गुलदार की कमर व सिर में गहरी चोट के निशान थे। इसके बाद टीम ने रेंज कार्यालय के समीप शव को जलाकर नष्ट किया गया। वन दारोगा देवेंद्र मेहरा ने कहा मादा गुलदार की उम्र 6 से 7 साल है। सुअर के साथ संघर्ष में उसकी मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *