काश्तकारो को बांटे मुर्गी के चूजे
पिथौरागढ़। बडालू में पशुपालन विभाग ने काश्तकारो को मुर्गी के चूजे बांटे। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम के दौरान धामी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर ग्राम प्रधान दिवाकर जोशी और पशुपालन विभाग के डॉ. लाल सिंह सामंत ने 25 से अधिक काश्तकारों को नि:शुल्क मुर्गी के चूजे वितरित किए। इस दौरान वक्ताओं ने मुर्गी पालन को स्वरोजगार को बेहतर जरिया बताया।
