गंगा से युवक का शव बरामद

ऋषिकेश। ब्यासी चौकी के मालाकुंटी के पास गंगा में एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को पहचान के लिए एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि बुधवार को चौकी पुलिस ने ब्यासी में तैनात एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि एक शव मालाकुंटी के समीप गंगा में तैरता हुआ दिखाई दिया है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने शव को गंगा से बाहर निकाला। चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, मगर सफलता नहीं मिली। बताया कि मृतक युवक की उम्र 32 वर्ष के आसपास होगी। शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है। शव बहकर आया है। थाना पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को सूचना भेजी है। एसडीआरएफ की टीम में उपनिरीक्षक सौकार सिंह, हिमांशु नेगी, आशीष रावत, शिव शंकर, अजीत रावत, सूरज प्रकाश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *