गैस की कीमतों में वृद्धि पर बसपा ने केंद्र सरकार को घेरा

ऋषिकेश। रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने पर बसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि किए जाने पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी ने हरिद्वार मार्ग स्थित कार्यालय में बैठक की। बैठक में नगर अध्यक्ष पंकज जाटव ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव निपटते ही सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। पहले ही कोरोना महामारी के चलते जनता परेशान है और अब महंगाई को बढ़ाकर सरकार जनता का शोषण कर रही है। इसकी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को झूठ के झांसे में फंसा चुनाव जीता है और चुनाव के बाद फिर से अपना जनविरोधी रूप दिखा रही है। बैठक में महावीर सिंह, अमित जाटव, रामगोपाल, विकास गौतम, अशोक कुमार, राजकुमार राज, वीर भारती गौतम, सतेंद्र भारती, संजीव कुंमार, बिट्टू, राजकुमार जाटव, रमेश चंद्र, रवि गौतम, अर्जुन जाटव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *