शहादत दिवस पर की शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित 

ऋषिकेश। ऋषिकेश में शहादत दिवस पर शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद किया गया। जन सरोकार मोर्चा ने नगर में रैली निकाली और शहीद भगत सिंह और उनके साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को जन सरोकार मोर्चा ऋषिकेश ने शहादत दिवस पर मायाकुंड स्थित कार्यालय से लेकर पुराना टिहरी अड्डा मार्ग, हरिद्वार मार्ग, लाजपतराय मार्ग, मुखर्जी मार्ग, दून तिराहा, घाट चौक होते हुए नगर निगम परिसर तक रैली निकाली। इसके बाद नगर निगम परिसर में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऐसे महान क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण आज हमारा देश पुनः विश्व गुरु बनने जा रहा है। युवाओं को उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। मोर्चा संयोजक रामकृपाल गौतम ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों की प्रेरणा से ही जन सरोकार मोर्चा का गठन किया, जो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर कार्य करता है और आगे भी करता रहेगा। मोर्चा संरक्षक विनय मनमीत ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं और सदैव रहेंगे। कार्यक्रम में आदेश शर्मा, सरदार दीदार सिंह, अमित कुमार, रामानंद, राजू गुप्ता, रोशन उनियाल, अरुण मनवाल, ऋषि जायसवाल, पातीलाल साहनी, राजपाल सिंह यादव, स्वामी अरूपानंद, गिरीश राजभर, अमित सिंह, ईश्वर चंद यादव श्यामल दास, धनीराम मंडल, अमरजीत यादव, रामअवतार साहनी, विश्वजीत मलिक, दिनेश मौर्य, जगतपाल, दिलीप गुहा, दिलीप दास, शकल साहनी, प्रमोद शर्मा, राधेश्याम पांडे, ओम प्रकाश यादव, आमिर खान, सीताराम साहनी, लक्ष्मण साहनी, बबीता देवी, इंदु देवी तुलसी देवी, रीता देवी, पूजा देवी, जय देवी, शकुंतला देवी, ममता देवी, नीलम देवी, मुन्नी देवी, लाल परी देवी, पूनम देवी, जयकल देवी आदि उपस्थित रहे। उधर, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव जगजीत सिंह, संजय शर्मा, हरीराम वर्मा, अमरदीप सिंह, रमन अरोड़ा, मनोज तिवारी, दीपक जैन, सन्नी शर्मा, सोनू, सुरेश शर्मा, वरुण शर्मा, अंकित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
देश को आजाद कराने में शहीदों का अहम योगदान: स्वामी चिदानंद
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन तीनों देशभक्तों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिये हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। भारत के स्वतंत्रता संघर्ष का इतिहास बहुत लंबा रहा है, हमारे देश के युवाओं ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर भारत को आज़ाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शहीदों के बलिदान की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे
शहादत दिवस पर सर्वहारा नगर काले की ढाल स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में अमर शहीदों को याद किया गया। प्रधानाचार्य खलील अहमद ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान से ही हम स्वतंत्र भारत की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। शहीदों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। मौके पर समाज सेविका चंद्रकांता जोशी, मदन राणा, रजनी बिष्ट, पुष्पा देवी आदि उपस्थित रहे।
शहीद भगत सिंह को  पुष्पांजलि अर्पित की
डोईवाला। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 92वें शहादत दिवस पर श्री गुरु नानक देव वेलफेयर सोसाइटी सदस्यों ने उन्हें याद किया और चांदमारी चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर जसबीर सिंह, बलबीर सिंह, रघुबीर सिंह, ताजेंदर सिंह ताज, दलजीत सिंह, हरबंस सिंह, रुद्रप्रकाश, भुबिंदर सिंह, अशवनी त्यागी,गगनदीप सिंह, दलवीर सिंह, सरमीत सिंह, मनवाल, उमेद वोरा, शुभम कामबोज, धीरेन्द्र चौहान, सागर मनवाल, महेश लोधी, अवतार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *